नौशरा झाँगड़ का मिडिल स्कूल, जिसका दर्जा बढ़ाने की मांग की जा रही।
नौशेरा। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के नजदीक एलओसी क्षेत्र की पंचायत खंबा में चल रहे सरकारी मिडिल स्कूल झॉगड का दर्जा बढ़ाने की मांग की गई है। सरपंच सुनिता देवी ने बैठक में कहा कि वर्ष 1952 में मिडिल स्कूल शुरू हुआ था। इस स्कूल के साथ मिडिल स्कूल सरया, मिडिल स्कूल अनवस भंडार, प्राथमिक स्कूल मोहिंदर मोहल्ला, प्राथमिक स्कूल बक्शी मोहल्ला, प्राथमिक स्कूल नीकी मकडी पड़ते हैं। प्राथमिक स्कूलों में ंशिक्षा ग्रहण करने के बाद मिडिल स्कूल झॉगड से पांच किलोमीटर सफर तय करके हाई स्कूल भवानी जाना पड़ता है। इसके चलते बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर छात्राओं को अधिक परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। वर्षों से स्कूल का दर्जा बढ़ाए जाने की मांग की जा रही है।