राजोरी। मंजाकोट शिक्षा जोन के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल गंभीर मुगलां में शनिवार को एक बजे ही ताले लगाकर शिक्षक घर चले गए। क्षेत्र के लोगों और सरपंच ने इसकी जानकारी उपायुक्त को देते हुए बताया कि उक्त स्कूल के शिक्षक अकसर समय से पहले घर चले जाते हैं। उपायुक्त मोहम्मद नजीर शेख ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी गुलजार हुसैन से इसकी जानकारी मांगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने प्रिंसिपल को शोकॉज नोटिस जारी करते हुए सोमवार तक जवाब तलब किया है।