फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: अभिभावकों को विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति बताई

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। केंद्रीय विद्यालय बीएसएफ में वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इसके बाद शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक हुई। इसमें अभिभावकों को विद्यार्थियों के रिपोर्ट कार्ड दिए गए।
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामकुमार श्रीवास्तव ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों की शैक्षिक प्रगति के साथ-साथ उनके दैनिक व्यवहार का भी आकलन करते रहना चाहिए। विद्यालय के शिक्षक रामनरेश मीना ने बताया कि विद्यालय में कला और विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों के हस्त निर्मित मॉडल एवं कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण स्कीम के अंतर्गत भोजन में खाद्य तेलों के उपयोग को कम करने के लिए विद्यालय में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें