फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के दौरान नाई की दुकाने व ब्यूटी पार्लर बंद होने से परेशानी

विज्ञापन
नाई की दुकान बन्द होने पर बात करते अतुल गुप्ता - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के दौरान नाई की दुकाने व ब्यूटी पार्लर बंद होने से परेशानी संवाद न्यूज़ एजेंसी राजौरी घातक कोरोनावायरस के प्रकोप से आम जनता को बचाने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान राजौरी में नाई की दुकान एवं ब्यूटी पार्लर बंद होने से युवक-युवतियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर नाई की दुकानें बंद होने से युवक व अन्य लोग कई दिनों से ना तो अपनी शेव करवा पाए हैं और ना ही अपने बाल बनवा पाए। इस संबंध में शहर के निवासी अमित सूरी ने बताया कि वह हर रविवार को अपनी दाढ़ी बनवाने नाई की दुकान पर जाते हैं लेकिन कोरोना वायरस के चलते इलाकों में और नाई की दुकान बंद है। इससे उनके चेहरे पर बड़ी दाढ़ी आ गई है। अमित सूरी ने बताया कि वह दाढ़ी रख लेंगे लेकिन कोरोना से बचने के लिए घर से बाहर नहीं जाएंगे। वही अतुल गुप्ता ने बताया कि उनके चेहरे पर भी दाढ़ी और सर पर बाल बहुत अधिक हो गए हैं लेकिन कोरोना के डर के मारे वो बाजार नहीं जा रहे हैं और वह घर पर ही प्रतीक्षा करें गे। वहीं स्थानीय महिला गीतू गुप्ता ने बताया कि वह महीने में एक बार पार्लर जरूर जाती थी लेकिन अब कोरोना के डर के चलते हुए घर में कैद है, लेकिन करोना जब तक खत्म नहीं होता वह ब्यूटी पार्लर के बिना भी रह लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाई की दुकान बन्द होने पर बात करते अमित सूरी - फोटो : AMAR UJALA
नाई की दुकान बन्द होने पर बात करते अमित सूरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें