फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी में नशा तस्कर गिरफ्तार, 2,460 नशीली गोलियां जब्त

Fri, 07 Feb 2025 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर टेपेंटाडोल और ट्रामाडोल की 2,460 गोलियां बरामद कीं।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान आसिफ अली निवासी परोरी गुज्जरा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार राजोेरी पुलिस ने खंडली में नाका चेकिंग के दौरान मेहरा से राजोेरी की ओर आ रही एक मोटरसाइकिल जेके11जी 9980 को रोका गया। पुलिस टीम को देखकर एक बैग लेकर जा रहा सवार भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे तुरंत पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उससे टेपेंटाडोल के 24 डिब्बे, कुल 2,400 गोलियां और ट्रामाडोल की 6 पट्टियां, कुल 60 गोलियां बरामद कीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें