राजोरी। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपना प्रयास जारी रखते हुए पुलिस ने शनिवार को दो तस्कर गिरफ्तार किए हैं। तलाशी लेने पर पुलिस को इन दोनों के पास से 800 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने जानकारी दी है कि एक पुलिस पार्टी दानिश डार की अगुवाई में शहर से स्टे टंडवाल गांव के पास नाका लगाकर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान उन्होंने दो लोगों को पकड़ा, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे। उनकी पहचान मुख्तार अहमद पुत्र गुलजार हुसैन निवासी लाम पुखरनी और मोहम्मद कबीर अंजुम पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी मुरिया मंजाकोट के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उनके पास से करीब 800 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद