बरसो हैंडपंप की मांग हुई पुरी, दबड मे लगाए गए हैंडपंप का उद्घाटन डीडीसी बलाॅक सेरी ने किया
नौशेरा। सेरी ब्लाक के दबड़ के मुख्य बाजार में हैंडपंप लगाने की मांग पूरी हो गई है। यहां एक हैंडपंप लगाने का काम शुरू हो गया है। इसका उद्घाटन सोमवार को डीडीसी सदस्य संगीता शर्मा ने किया। इससे पहले एक किलोमीटर दूर चश्मे से पानी लाया जाता था। हैंडपंप से शिव मंदिर, गुरु रविदास मंदिर के साथ-साथ लगभग 200 लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर बीडीसी अध्यक्ष नीना शर्मा, चेत सिंह, जनक सिंह, रत्न कुमार, राणी देवी, पंच पवन कुमार, दिपक कुमार, चंद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद