सुंदरबनी। गांव बनपूरी के मुख्य चौक में लगा हैंडपंप एक माह के बाद ठीक हो गया। इससे तकरीबन 50 परिवारों के साथ सैकड़ों राहगीर को पानी उपलब्ध होता था। इस संबंध में सैदरा चौक के दुकानदार जीत राज विजय, कुमार, जेगिंद्र पाल, इंद्र कुमार हनस राज आदि का कहना है कि एक माह से खराब हैंडपंप को ठीक कराने के लिए बार-बार गुहार लगाने पर उनकी किसी ने नहीं सुनीं और आखिरकार डीडीसी सदस्य राजेंद्र शर्मा द्वारा एक टीम को भेजकर ठीक कराया गया। संवाद