फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैकेनीकल विभाग की लापरवाही काखमियाजा भुगत रहे स्योट के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। उपजिला सुंदरबनी के गांव स्योट में जलशक्ति विभाग के डगवैल से पानी की सप्लाई न होने के कारण लोगों को गर्मी के मौसम में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि मैकेनिकल विभाग की लापरवाही के कारण पंपिंग स्टेशन पर लगाई गई नई मोटर पर बिजली की व्यवस्था न देने के कारण गांव में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इससे लोगों को मजबूरन प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रधान अशोक सिंह चिब ने बताया कि विभाग की लापरवाही का नतीजा है कि पानी प्राकृतिक जलस्रोतों से लाना पड़ रहा है। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को बार-बार कहने के पर भी मैकेनिकल विभाग की ओर से नई मोटर को चलाया नहीं गया। स्योट में पानी की सप्लाई पिछले एक माह से ठप है। उन्होंने कहा कि अगर विभाग की ओर से गांव स्योट में पानी की सप्लाई बहाल नहीं की गई तो मजबूर होकर लोगों को सड़कों पर उतरना पडे़गा। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के कारण नई मोटर को स्थापित करने में कुछ परेशानियां आई हैं, लेकिन आने वाले कुछ दिनों में पानी की सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
कोरोना रोकथाम व्यवस्थाओं की ली जानकारी
सुंदरबनी। जिला विकास उपायुक्त राजोरी राजेश कुमार शवन ने उपजिला सुंदरबनी का दौरा कर कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस, सिविल और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें सुंदरबनी से कोरोना को पूरी तरह खत्म करने के लिए जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए। राजेश कुमार ने हर पंचायत स्तर पर बनाए गए कोविड केयर केंद्रों का दौरा कर इनमें दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने सुंदरबनी नगर में इन दिनों आ रही पीने के पानी की समस्या समझने के लिए कठानूं फिल्टर प्लांट का दौरा किया और जलशक्ति विभाग को निर्देश दिए कि वह नगर में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें