सुखदेव सिंह समयाल ने बॅलाक दिवस पर लोगो को प्रमाण पत्र भेंट करते हुए
नौशेरा। बैक टू विलेज के तहत बुधवार को ब्लाक दिवस के आयोजन पर एडीसी सुखदेव सिंह समयाल की देखरेख में सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम किया गया। इस दौरान डोमिसाइल, एएलसी, मतदाता सूची, आय से संबंधित करीब 800 प्रमाणपत्र लोगों में वितरित किए गए। इस मौके पर तहसीलदार बाबू राम चौधरी, तहसीलदार किला दराल विजय शर्मा, बीडीओ साहिल महाजन, ब्लाक चेयरमैन मास्टर बोधराज, ब्लाक चेयरमैन किला दराल, चेयरमैन ब्लाक डुंगी, सरपंच, पंच, विभिन्न विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी रहीं। संवाद