फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीसी ने 200 लोगाें डोमिसाइल वितरित किए

विज्ञापन
नौशेरा सब डिवीजन सेरी बॅलाक की पंचायत दराट मे केंप लगाए लगा कर डोमिसाइल देते एडीसी नौशहरा
विज्ञापन
नौशेरा। दूरदराज क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों की सुविधा के लिए प्रशासन ने उचित कदम उठाए हैं। मंगलवार को एडीसी सुखदेव सिंह समयाल ने सेरी ब्लाक की पंचायत दराट में शिविर लगाकर 200 लोगों को डोमिसाइल प्रमाणपत्र वितरित किए। इस मौके पर नीना शर्मा बीडीसी चेयरमैन ब्लाक सेरी ने लोगों की परेशानियों से एडीसी को अवगत कराते हुए कहा कि पंचायतों के दूरदराज क्षेत्र के लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए लंबा सफर तय कर सुंदरबनी या नौशेरा जाना पड़ता है। इसके लिए टीम भेजी जाए। नीना शर्मा ने शिविर लगाने पर एडीसी का धन्यवाद अदा किया। इस मौके पर सुरेश शर्मा पंच, पितला देवी पंच, देवराज चौकीदार आदि की मौजूदगी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें