सेना ने रविवार को जलास क्षेत्र में ग्रामीणों के साथ मिल कर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान गांव के बाजारों, गलियों, लोगों के घरों के आसपास और मुख्य सड़क किनारे बिखरे पड़े कचरे को साफ किया गया।
कृष्णाघाटी ब्रिगेड के तहत भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना की नंगीटेकरी बटालियन ने गांव जलास में स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया। उद्घाटन नंगी टेकरी बटालियन के कमांडिंग अधिकारी ने किया।
अभियान में भाग लेने वालों ने इस बात की शपथ भी ली की न तो हम खुद गांव में कहीं गंदगी फैलाएंगे और न ही किसी को गंदगी फैलाने देंगे।
साथ ही हम लोग आसपास के ग्रामीणों को भी इस अभियान में जुड़ने का आह्वान करेंगे। इस अवसर पर सेना के कमांडिग अधिकारी ने कहा कि वह स्वच्छता अभियान को अपनी दिनचर्या में शामिल करें ताकि क्षेत्र को स्वच्छ बनाया जा सके।