कोरोना वायरस के चलते संपूर्ण लॉकडाउन घरों में रहने के लिए मस्जिद से किया गया एलान संवाद न्यूज एजेंसी राजोरी। घातक कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाने के लिए डीएम द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के चलते शुक्रवार को राजोरी जिले में संपूर्ण लॉकडाउन रहा। राजोरी शहर व आस पास के इलाकों के अलावा जिले की अन्य सभी तहसीलों में पूरी तरह से लोग अपने घरों में कैद रहे। कुछ स्थानों पर पुलिस ने कुछ ऐसे लोगों को वापिस घर भेजा जो बिना किसी काम के बाहर निकले थे, अन्य सभी जगहों पर लोगों ने खुद को घरों में कैद कर रखा था। वहीं राजोरी शहर के अलावा अन्य सभी जगहों पर अवश्यक सेवाओं वाली दुुकानें खुली रही व अन्य सभी दुकानें बंद रही।