नौशेरा लालद्वारा में कथा सुनतीं श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : naushera
नौशेरा। अमर नगर बरेरी (नौशेरा) लाल द्वारा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा छठे दिन भी जारी रही। कथा व्यास आचार्य सूरज शास्त्री महाराज ने भगवान श्री कृष्ण और रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया। श्रद्धालुओं ने श्री कृष्णा-रुक्मिणी के विवाह उत्सव में कन्यादान कर झांकी का आनंद लिया। महाराज ने बताया कि कल की कथा में सुदामा चरित्र का वर्णन किया जाएगा। संवाद