डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : sunderbani
सुंदरबनी। ट्रैफिक पुलिस ने सुंदरबनी डिग्री काॅलेज के विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। एसपी ट्रैफिक गिरधारी लाल शर्मा ने कहा कि सड़क पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में सड़क सुरक्षा को लेकर अधिक गंभीर होने की जरूरत है। गिरधारी लाल शर्मा ने 18 साल की कम उम्र के बच्चों के अभिभावकों से नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए नहीं देने की अपील की है। उन्होंने विद्यार्थियों को वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने की सलाह दी। इस मौके पर डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल ने एसएसपी का आभार जताया। संवाद