अतिरिक्त उपायुक्त राजोेरी की अध्यक्षता में गठित समिति ने किया निरीक्षण, तीन दिन का दिया समय
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। अतिरिक्त उपायुक्त राजीव कुमार खजूरिया ने गठित समिति सदस्यों के साथ शनिवार से निजी ट्यूशन/कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण अभियान शुरू किया। पहले दिन सबलाइम कोचिंग इंस्टीट्यूट, गुज्जर मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान संस्थान में कुछ मापदंडों की कमी पाई गई। इस पर अतिरिक्त उपायुक्त (समिति के अध्यक्ष) ने तीन दिन में कमी को पूरा करने के निर्देश दिए। इसकी अनदेखी करने पर केंद्र को सील करने की चेतावनी भी दी।
समिति ने संस्थान के भवन सुरक्षा प्रमाण पत्र, अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र, छात्रों और संकाय सदस्यों द्वारा लेनदेन/भुगतान का तरीका, वेंटिलेशन और प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं, छात्रों/कर्मचारियों के लिए स्वच्छ पोर्टेबल पानी की उपलब्धता, शौचालय, रोशनी, स्वच्छता, हेल्पलाइन नंबर, कक्षाओं की स्थिति और छात्रों के लिए उपलब्ध अन्य बुनियादी ढांचे और सुविधाओं सहित संस्थान का पूरा रिकॉर्ड देखा।
निरीक्षण अभियान आगामी दिनों में दैनिक आधार पर तब तक जारी रहेगा, जब तक जम्मू के संभागीय आयुक्त द्वारा गठित समिति द्वारा सभी केंद्रों का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण नहीं कर लिया जाता।
राजोरी जिले में 22 कोचिंग सेंटरराजोरी जिले में 22 कोचिंग सेंटर हैं। इनमें से सभी सेंटर नीट, जेईईई यानी एमबीबीएस या इंजीनियरिंग की कोचिंग ही देते हैं। वहीं शनिवार को एडीसी की अध्यक्षता वाली एक टीम ने राजोरी शहर में चल रहे एक कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया। फिलहाल टीम ने अपनी रिपोर्ट एडीसी को सौंप दी है। आने वाले दिनों में यह कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं एडीसी राजोरी राजीव कुमार खजुरिया ने बताया कि कोचिंग सेंटर को लेकर निरीक्षण जारी है।