फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी के चटियारी में मिले गले शव की हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटली बगला निवासी 40 वर्षीय मुख्तार हुसैन का था शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जिले के चटियारी गांव में रविवार को मिले एक पुरुष के अर्ध गले शव की पहचान मुख्तार हुसैन (40) पुत्र मनीर हुसैन, निवासी कोटली बगला के रूप में हुई है।
रविवार को चटियारी गांव में स्थानीय लोगों ने एक शव देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं शुरू कीं।
विज्ञापन

शव की हालत काफी खराब होने के कारण शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। हालांकि मृतक के पास से मिले कुछ सामान की जांच के बाद उसकी पहचान मुख्तार हुसैन के रूप में की गई।
इसके बाद शव को सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) राजोरी लाया गया, जहां उसे मृत अवस्था में लाया गया घोषित किया गया। बाद में शव को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। जहां सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कर शव परिवार को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

फिलहाल मुख्तार हुसैन की मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें