फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नारीया गांव के पास मंगलवार को बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान मोहम्मद शफीक पुत्र अफजल रहमान निवासी सरानु के रूप में की गई। जानकारी के मुताबिक बस (जेके12 3652) राजोरी से जम्मू जा रही थी। चलती बस में चढ़ते समय शफीक का संतुलन बिगड़ गया, और बस के नीचे आ जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नौशेरा के उपजिला अस्पताल भेजा। बाद में उसे परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें