राजोरी। जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में शनिवार शाम डेढ़ वर्षीय बच्ची सहित दो की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कंडी पुलिस थाने के अंतर्गत कुंती इलाके में डेढ़ वर्षीय बच्ची आरिफा की घर के पास बहने वाली नदी में गिरने से मौत हो गई। करीब डेढ़ घंटे बाद परिजनों ने उसके शव को नदी से निकाला। उधर, जामोला निवासी फैजान अहमद (10) एक छोटे से नाले को पार कर रहा था। अचानक नाले में तेज पानी आया और बच्चे को बहा ले गया। पुलिस व स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे के शव को बरामद किया, और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। संवाद