सांबा। कस्बे से संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान वीडीजी सदस्य राजेश कुमार पुत्र बाबू राम निवासी चक जंगी सरगल, सांबा के रूप में हुई है। उसका शव जेके ग्रामीण बैंक बस अड्डा के पास संदिग्ध हालात में मिला। पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।