संवाद न्यूज़ एजेंसी राजौरी जिले के कालाकोट क्षेत्र के जंगली इलाके में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार उन्हें जानकारी मिली थी कि कालाकोट के जंगली इलाके में किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे कालाकोट के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस के अनुसार शीतल कुमार निवासी ठंडापानी के रूप में पहचान हुई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीँ शव का पोस्टमार्टम व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को परिवार को सौंप दिया है।