मरीजों के लिए राजौरी में ई सर्विस शुरू करते डीसी राजोरी aur एडीसी राजोरी
- फोटो : AMAR UJALA
राजौरी । जिला प्रशासन राजौरी ने जिला में मरीजों को राहत देने के लिए ई-पास सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा के शुरू होने के बाद मरीजों को जांच या उपचार के लिए जाने के लिए कर्फ्यू पास लेने के लिए डीसी दफ्तर नहीं आने की जरूरत नहीं होगी। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवा देने वाली विभागों के अलावा मरीजों को व आपात स्थिति में लोगों को ही बाहर आने की अनुमति होती है। मगर इसके लिए उनके पास कर्फ्यू पास होना जरूरी होता है। यह पास डीसी दफ्तर से जारी होते हैं। मरीजों को जांच और उपचार के लिए जाने के लिए इन पासों को हासिल करने के लिए डीसी दफ्तर न आना पड़े इसके लिए जिला प्रशासन राजौरी ने इ सेवा शुरु की है। डीसी राजोरी मोहम्मद नजीर शेख ने बताया कि कि किसी मरीज को जांच या उपचार के लिए कर्फ्यू पास की जरूरत होने पर वह ई-पास के पोर्टल एचटीटीपीएस://ईपासराजौरी.निक.नेट.इन पर लॉगिन कर आवेदन कर सकता है। पोर्टल पर नये पास के आवेदन के कॉलम पर क्लिक कर खुलने वाले ई-फार्म में अपने नाम, पता, उपचार संबंधी विवरण, संबंधित दस्तावेज अपलोड और प्रशासन द्वारा भेजा जान वाले एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) डाल कर सबमिट करना होगा। इसके बाद प्रशासन द्वारा जांच के बाद आवेदक के पंजीकृत मोबाईल नंबर और ईमेल पर ई-पास भेज दिया जाएगा। इस सुविधा के शुरु होने के बाद मेडिकल केस से संबंधित लोगों को पास के लिए डीसी दफ्तर आने की जरूरत नहीं होगी।