शहीद डीएसपी घणीशाम को नम आँखों से दी गई श्रद्धांजलि
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। कल्लर स्थित घणीश्याम चौक में शहीद डीएसपी घनश्याम खजुरिया जो करीब 23 साल पहले कश्मीर घाटी में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीआईजी पुलिस राजोरी-पुंछ रेंज डॉ. हसीब मुग़ल मुख्य अतिथि रहे। जिन्होंने शहीद डीएसपी की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
डीआईजी हसीब ने बताया कि डीएसपी घनी श्याम की शहादत आने वाली पीढ़ी और आज की पीढ़ी को हमेशा प्रेरित करती रहेगी कि देश के प्रति प्राणों का बलिदान देने वाले लोग हमेशा अमर रहते हैं। उन्होंने शहीद के परिजनों व परिवार के लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि पूरा पुलिस विभाग उनकी हर संभव मदद के लिए तैयार है। याद रहे कि शहीद घनश्याम खजूरिया का जन्म 26 नवंबर 1960 को डूंगी के ग्राम सवानी में हुआ था। वह 1990 में पुलिस में सब-इंस्पेक्टर नियुक्त हुए और 1996 में इंस्पेक्टर और 1997 में डिप्टी एसपी बने। 27 दिसंबर 1999 को करगे परिसर श्रीनगर में आतंकवादियों से लड़ते हुए वह शहीद हो गए। उन्हें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दो पुरस्कार मिले, जिनमें शौर्य के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और डीजी प्रशस्ति पदक शामिल हैं।