सुंदरबनी। राधा कृष्ण मंदिर हाल में सामाजिक संस्था सक्षम की ओर से दिव्यांगों के लिए मंगलवार को सम्मेलन का आयोजन किया गया। संस्था के उत्तर क्षेत्र के अध्यक्ष स्वामी विश्वनाथ की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में डीडीसी राजेंद्र शर्मा तथा बीडीसी चेयरमैन बालकृष्ण मौजूद रहे। संस्था के उत्तर क्षेत्र अध्यक्ष ने कहा कि संस्था की ओर से दिव्यांगों की सहायता के लिए कई कार्यक्रमों का समय-समय पर आयोजन किया जाता है ताकि दिव्यांग अपने आप में अकेलापन न महसूस करें। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को अपने जीवन को पूरी हिम्मत के साथ जीने के लिए कहा। बैठक में तहसीलदार केके खजूरिया तथा संस्था के जिला प्रधान गोपाल शर्मा ने भी संबोधित किया। संवाद