गीता जयंती महोत्स आयोजित किया गया
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। जिले में पहली बार गीता जयंती महोत्सव मनाया गया। इसी श्रृंखला में संस्कृत भारती विभाग द्वारा बलिदान भवन में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया। श्रीमद्भागवत गीता के महत्व पर वक्ताओं ने विचार रखे, जिनमें बलिदान भवन की संरक्षिका माता सीता देवी, कमला देवी, किरण देवी, संस्कृत भारती के जिला संयोजक डॉ. राहुल भार्गव, सेवा भारती के जिला अध्यक्ष प्रकाश शर्मा आदि मुख्य रहे। प्रांत मंत्री चंद्र शर्मा ने कहा कि भगवत गीता ऐसा ग्रंथ है जिसमें मानव जीवन के प्रत्येक प्रश्न का, जिज्ञासा का उत्तर विद्यमान है। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज भौतिक जगत की शिक्षा में तो आगे बढ़ रहा है। परंतु संस्कारों का पतन हो रहा है। अत: घर-घर में भगवत गीता का पठन एवं मनन आवश्यक है। संवाद