फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: वैवाहिक सीजन शुरू होते ही बाजारों के लौटी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। बाजारों में मंदी के लंबे अंतराल के बाद शुक्रवार से शुरू हुए वैवाहिकक सीजन के बाद बाजारों में रौनक लौट आई है। इससे दुकानदारों के चेहरे खिले दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इससे पहले ढाई माह से तारा अस्त होने के कारण कोई भी शुभ कार्य नहीं होने के कारण बाजारों में कम संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे थे। बाजारों में काफी मंदी का आलम था, लेकिन अब तारा उदय होते ही विवाह शादियों का सीजन शुरू होने के बाद बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर के मुख्य बाजारों के दुकानदारों संजीव गुप्ता, मोहिंद्र गुप्ता, राकेश गुप्ता, बाबू राम, अशोक कुमार, संजय कुमार आदि का कहना है कि ढाई माह से तारा अस्त होने के कारण बहुत क म लोग खरीदारी के लिए आ रहे थे। त्यौहारों के दौरान जरूर थोडे़ बहुत ग्राहक बाजारों में पहुंच रहे थे, लेकिन बाकी पूरे ढाई माह से मंदी का आलम रहा है। दो तीन दिन से बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें लगता है कि ढाई माह से बना मंदी का आलम दूर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें