सुंदरबनी। मेरा शहर मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए म्यूनिसिपल कमेटी की ओर से मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन करके पार्षदों तथा आम लोगों को नगर को साफ सुथरा एवं स्वच्छ रखने के लिए जानकारी दी गई। कार्यक्रम में म्यूनिसिपल कमेटी के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार की ओर से मेरा शहर मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत नगर के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं को पूरा करने में म्यूनिसिपल कमेटी का पूरा सहयोग करके शहर को सुंदर बनाने का प्रयास करें। संवाद