राजोरी। पहाड़ियों को एसटी दर्जा मिलने के खिलाफ शुरू की गई ट्राइबल बचाओ मार्च को सोमवार को आगे बढ़ने से रोक लिया गया। उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया। मार्च का नेतृत्व कर रहे गुज्जर नेता गुफ्तार अहमद चौधरी ने बताया कि शोपियां से शुरू की गई मार्च कश्मीर घाटी से होकर पुंछ और राजोेरी पहुंची थी। सोमवार को कालाकोट से मार्च को आगे बढ़ाया जाना था, लेकिन सरकार की ओर से कुछ ाश्वासन मिला है, जिसके चलते मार्च अगले स्थगित कर दी गई है।
गुफ्तार ने बताया कि ट्राइबल बचाओ मार्च निकालने का मकसद है कि सरकार पहाड़ियों को चाहे एसटी का दर्जा दे, लेकिन गुज्जर बक्करवाल समुदाय के साथ अन्याय न हो, और गुज्जर बक्करवाल समुदाय का अधिकार छीन कर किसी और को न दिया जाए। बताया कि मार्च के माध्यम से सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया, कि सरकार जीडी बक्शी की रिपोर्ट को रोल बैक करे और उसके आधार पर किसी को आरक्षण दिया जाए। उन्होंने बताया कि एलजी सरकार की और से आश्वासन मिला है कि गुज्जर बक्करवाल समुदाय के साथ कोई न्याय नहीं होगा।