नौशेरा। श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर संतोष दास की देखरेख में ठाकुरद्वारा से निकाली जा रही प्रभात फेरी का समापन सोमवार को किया गया। इस दौरान भजन कर्तन करते हुए नगर के परिक्रमा करके पुन: श्रद्धालु ठाकुरद्वारा पहुंचे। सुबह सवेरे प्रभात बेला में पीपल आंवला के पेड़ पर दीप जलाकर पूजा कीर्तन किया गया।
सुबह नौ बजे राम अर्चना व ध्वजारोहण समारोह शुरू किया गया, जिसमें जिसमें मोनी जी महाराज द्वारा मास्टर सुखदेव, मूलराज शर्मा, भारत गुप्ता, मास्टर श्याम मेहता से ध्वज रोहण कराया गया। कन्या पूजन, ब्राह्मण पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर संत महात्माओं ने भाग लिया। संवाद