राजोरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) द्वारा आयोजित चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग श्री दूधाधारी आश्रम में संपन्न हो गया। जिला अभ्यास वर्ग में पहली बार कश्मीर घाटी से चार प्रचारकों ने भाग लिया। उन्होंने घाटी में अन्य विद्यार्थियों को एबीवीपी में शामिल करने और देश सेवा का संकल्प लिया। वहीं प्रथम चरण में एबीवीपी के प्रांत अध्यक्ष डॉ. एपी सिंह ने अमृत महोत्सव पर चर्चा की।
उन्होंने एबीवीपी के कामकाज को लेकर जागरूक किया। वहीं शिविर में संवैधानिक भूमिका के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया। विभाग प्रांत मंत्री मुकेश मन्हास ने अभाविप के इतिहास एवं कार्य पद्धति तथा आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। जिला संयोजक प्रवीण गर्ग के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिला अभ्यास वर्ग में जिला कार्यसमिति सदस्य की घोषणा भी की गई।