नौशेरा जनार्दन सेवा ट्रस्ट द्वारा दिए गए चेक तहसीलदार नौशेरा देते हु
नौशेरा। जनार्दन सेवा ट्रस्ट ने तहसीलदार राजु समयाल के माध्यम से जरूरतमंदों को सोमवार को सहायता के चेक वितरित किए। प्रत्येक व्यक्ति को पांच हजार रुपये का की सहायता प्रदान की गई। दुर्गा दास पुत्र करतार चंद निवासी भजनोआ (दिव्यांग) बीमार बेटे के इलाज के लिए, लीला देवी विधवा चमन लाल निवासी नौनयाल क्षतिग्रस्त कमरे की छत की मरम्मत के लिए दिया गया। इससे पहले भी ट्रस्ट ने जरूरतमंदोें की मदद कर चुका है। संवाद