मेंढर: उपजिले मुख्यालय स्थित श्री हनुमान मंदिर
मेंढर। उपजिला मुख्यालय स्थित श्री हनुमान मंदिर में बुधवार से अटल पीठाधीश्वर राजगुरु महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। उन्होंने लोगों को संसार में सद कार्य करने और प्रभु भक्ति में लीन रहने का अनुरोध किया। उन्होंने बुराइयों को छोड़कर अच्छे कर्म करने पर बल दिया। इससे पहले कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। संवाद