सुंदरबनी। पहाड़ी क्षेत्र देवक के ठाकुरद्वारा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का शनिवार को समापन हो गया। इस दौरान भंडारा लगाया गया, जिसमें देवक के साथ-साथ सिया, बदराई, नाला, मकोल, हथल आदि गांवों से आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर विश्व शांति की कामना की। कथा के माध्यम से संत जीवन भारद्वाज ने मनुष्य जीवन को सफल बनाने के लिए कथा सुनने के महत्व को समझाया। लोगों से कहा कि वह अपनी दिनचर्या से कुछ क्षण निकालकर परमपिता परमात्मा को जरूर याद करें। कथा समापन पर शनिवार को विश्व शांति हेतु हवन यज्ञ तथा उसके बाद भंडारा लगाया गया। संवाद