सुंदरबनी । बाजाबांई कांगडी मार्ग पर स्थित सौदरा चौक के दुकानदारों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई। दुकानदारों जीत कुमार, बिक्की, संजय, जोगिंद्र आदि ने कहा कि सुंदरबनी में बारिश नहीं होने के कारण पारा काफी ऊपर चढ़ जाने के कारण लोग परशान हो रहे हैं। उन्होंने छबील लगाकर इंद्रदेव से बारिश की दुआ की है। संवाद