सुंदरबनी। सुंदरबनी में हनुमान जयंती पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। नगर में स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सुबह सवा मन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाकर पूजा की गई और उसके बाद हवन व दोपहर बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें सुंदरबनी व उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद