सिविक एक्शन प्रोग्रांम के तहत सीआरपीएफ द्वारा 25 बच्चों को भारत दर्शंन के लिए भेजा गया
- फोटो : RAJOURI
सुंदरबनी। सीआरपीएफ की 72 वीं बटालियन की ओर से राजोरी के दूरदराज के क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले बीपीएल केटेगरी के 25 छात्रों तथा तीन शिक्षकों को भारत दर्शन के लिए रवाना किया गया। सीआरपीएफ की 72 वीं बटालियन मुख्यालय सौदरा से 25 छात्रों के दल को रवाना करने से पहले एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 72 वीं बटालियन सीआरपीएफ के कमांडिंग अधिकारी कमांडेंट श्रीराम मीना मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि बच्चों को ऐतिहासिक स्थलों के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत भ्रमण के दौरान इन बच्चों को और भी कई प्रकार की चीजें सीखने का मौका मिलेगा। इस मौके पर लोअर भजवाल बी के सरपंच लोक नाथ सूदन भी मौजूद रहे। संवाद