फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्षिक अन्न यज्ञ की तैयारियां पूर्ण 13 अप्रेल को होगा 56 वां बार्षिक अन्न यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। श्री श्री 1008 सद्गुरु बाबा कांशी गिरी जी बांणगंग वाले आश्रम बनपूरी में हर वर्ष की तरह इस बार भी 13 अप्रैल को होने वाले वार्षिक अन्न यज्ञ की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। गुरु गद्दी आसीन गुरु गोसाई बृज भूषण की देखरेख में गुरु गद्दी पर एक अप्रैल से दस अप्रैल तक रामकथा तथा समापन के बाद शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। वहीं गुरु गद्दी पर हर वर्ष दो सप्ताह तक चलने वाले धार्मिक कार्यक्रम के बाद 13 अप्रैल को वार्षिक अन्न भंडारा होगा। इसमें गुरु गद्दी के जम्मू-कश्मीर के उपासक बल्कि दूसरे राज्यों पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड से भी हजारों की संख्या में लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। 13 अप्रैल को गुरु गद्दी पर होने वाले वार्षिक अन्न भंडारे को लेकर दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का दो दिन पूर्व ही पहुंचना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें