नौशेरा के थाती के बहुचर मंदिर मे सत्संग का आयोजन
नौशेरा। मनावर तवी बहुचर माता मंदिर थाती में वसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। ज्ञान, विद्या, स्वर की देवी मां सरस्वती का पूजन कर माता का गुणगान किया गया। मां शारदे तुझे आना होगा, वीणा मधुर बजाना होगा, मां शारदे, मां शारदे, हो मइया हम तो है बालक तेरे मां, आदि भजन सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए। संवाद