फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजरत नंगा बाजी साहिब के वार्षिक उर्स में उमड़ा जन सैलाब

विज्ञापन
हजरत नंगा बाजी साहिब के वार्षिक उर्स में उमड़ा जन सैलाब - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। हजरत सैयद गुलाम रसूल शाह (आरए) का पांच दिवसीय वार्षिक उर्स, जिसे नंगा बाजी साहिब के नाम से जाना जाता है। सोमवार को जिले के ग्राम ब्रेवी कालाकोट में संपन्न हुआ। उर्स में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उर्स उनके पोते और सूफी संत सैयद मुजफ्फर हुसैन शाह साहिब के निवास पर मनाया जाता है। जो अपने अनुयायियों के बीच लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन

समापन के दिन उर्स में कुरान पाक का पाठ कर विश्व में अमनचैन और मेल व्यवहार बढ़ाने की दुआएं की गईं। इसके साथ ही बाजी साहिब की शान में नात पढ़ी गई। स्वर्गीय सूफी संत हजरत नंगा बाजी सब पवित्र और आध्यात्मिक व्यक्तित्व थे। जो मूल रूप से बांदीपोरा जिले के मलंगम गांव के रहने वाले थे। उनकी कब्र पर हर साल उर्स के दौरान हजारों लोग आते हैं। इस साल भी हजारों लोगों ने उर्स में शामिल होकर दुआएं मांगी। उर्स के लंगर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें