शक्ति संस्थान सुंदरबनी में शतचंडी महायज्ञ की पूर्ण आहूती डाली गई
- फोटो : RAJOURI
सुंदरबनी। शक्ति संस्थान में श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर माता सुनीता नंद गिरी की देखरेख में नवरात्र के दौरान आयोजित शतचंडी महायज्ञ की अष्टमी के दिन पूर्ण आहुति डाली गई। आठ दिन तक जय मां अंबे जय जगदंबे के अखंड पाठ के बाद अष्टमी के दिन शक्ति संस्थान में शांति हवन का आयोजन कर शत चंडी महायज्ञ की पूर्ण आहुति दी गई। वहीं नवरात्र के समापन पर हर वर्र्ष की तरह इस बार भी नवमी पर वीरवार को शक्ति संस्थान में सुबह कंजक पूजन तथा उसके बाद दिन में भंडारा लगाया जाएगा। संवाद