नौशेरा मे गुॅजे गणपति गणेश के जयकारे
नौशेरा। गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से शुरू हो गया है। श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर संतोष दास महाराज की देखरेख में ठाकुरद्वारा खुहवाला में आचार्य पंडित नरेंद्र शर्मा ने विधिपूर्वक गणेश महाराज की पूजा अर्चना कराई। आरती पूजा कर प्रसाद वितरित किया गया। आचार्य पंडित इंद्रजीत शर्मा व अन्य श्रृद्धालुजनों की मौजूदगी रही। संवाद