फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ बातचीत की

विज्ञापन
सेना ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ बातचीत की
विज्ञापन
राजोरी। राष्ट्र निर्माण और समाज के उत्थान के लिए वरिष्ठ नागरिकों के योगदान की सराहना करने के लिए सेना ने जिले के मंजाकोट और डेहरी रैलीयोट में जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया। इसका उद्देश्य क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करना रहा। विशेष रूप से उनके लिए प्रधानमंत्री वय वंदना योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आदि के बारे में जागरूक किया। व्याख्यान में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वरिष्ठ नागरिकों ने भी विचार साझा किए। उन्होंने यह अनुरोध किया कि इस तरह के कई और लोकप्रिय कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। कार्यक्रम में 47 वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें