फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विबोध ने खंडली चौक का नाम बदलकर शहीद वीर सिंह चौक करने के फैसले का स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर खंडली चौक का नाम बदलकर शहीद वीर सिंह के नाम पर रखा गया, क्योंकि उक्त निवासी भाजपा मंडल प्रधान के घर पर ग्रेनेड हमले में मंडल प्रधान के 3 साल के भतीजे वीर सिंह ने सर्वोच्च बलिदान दिया था।
विज्ञापन

भाजपा महासचिव विबोध गुप्ता ने नगर परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ के प्रति आभार व्यक्त किया। जिन्होंने स्थानीय लोगों की भावनाओं की कद्र और 3 साल के वीर सपूत की शहादत को सम्मानित करने के लिए खांडली चौक का नाम शहीद वीर सिंह चौक रखा। उन्होंने कहा कि यह फैसला हमें हमेशा उस बलिदान की याद दिलाएगा जो तीन साल के बच्चे ने दिया और आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई को लगातार मजबूत करेगा। विबोध गुप्ता के साथ वरिष्ठ नेता और हजारों की संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए, जिन्होंने खंडली चौक पर शहीद के परिवार के साथ तिरंगा फहराया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें