फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस यूनिट सरकारी पीजी कॉलेज राजोरी कोविड -19 का मुकाबला करने के लिए 'यंग वारियर मूवमेंट' में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। यंग वारियर मूवमेंट युवा मामले और खेल मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, युवाह-यूनिसेफ और एक बहु-हितधारक संघ की एक संयुक्त पहल है। जो कोविड-19 के खिलाफ कार्रवाई का नेतृत्व करने और 50 मिलियन लोगों को मदद करने के लिए 5 मिलियन युवाओं को शामिल करने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन

यह आंदोलन सत्यापित स्वास्थ्य और आवश्यक सेवाओं तक पहुंच को बढ़ावा देने, वैक्सीन पंजीकरण, कोविड -19 उपयुक्त व्यवहार और अफवाहों को खत्म करने सहित आसान और वास्तविक जीवन के कार्यों की एक श्रृंखला में युवाओं को शामिल करने का प्रयास करता है। एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय की तरफ से जारी आदेश के अनुसार स्वयंसेवकों के ओरिएंटेशन के लिए वर्चुअल मीटिंग आयोजित की जानी थी। इस कड़ी में पीजी कॉलेज राजोरी से एनएसएस वालंटियर्स की एक वर्चुअल मीटिंग प्रोफेसर नसीम अहमद और सुप्रिया गुप्ता द्वारा उन्हें प्रेरित करने के लिए आयोजित की गईं। इसमें पीजी कॉलेज की एनएसएस यूनिट से करीब 80 से अधिक स्वयंसेवकों को पंजीकृत किया और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करके और दूसरों को इसका समर्थन करने और यंग वारियर बनने के लिए प्रोत्साहित करते हुए 'मैं एक युवा योद्धा हूं' का संकल्प लेकर समर्थन दिखाया। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. शकील अहमद रैना ने इस महामारी में युवाओं की भूमिका की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें