फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलओसी के नजदीक गूंजे बाबा बीरम शाह के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। श्रीश्री 1008 सतगुरु बाबा बीरम शाह स्थल जो भारत-पाकिस्तान से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, हर बार की तरह इस बार भी बाबा की मूर्ति स्थापना दिवस धूमधाम व हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। 13 अप्रैल को रामायण पाठ शुरू किया गया। 14 अप्रैल को भोग डाला गया ढोल नगाड़ों के साथ भजन कीर्तन करते हुए बाबा के स्थल से शोभायात्रा शिव मंदिर झॉगड तक निकाली गई। शुक्रवार को रात्रि जागरण किया गया। शनिवार को भंडारे का आयोजन किया। बाबा के अनुयायी नौशेरा, सुंदरबनी, मेंढर, पुंछ, जम्मू, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब आदि से पहुंचे। ज्ञात रहे कि जब-जब पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की जाती थी, बाबा भीरम शाह की कृपा से क्षेत्र में कोई नुकसान नहीं होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें