नकदी से भरा पर्स लौटाते रवि कुमार।
- फोटो : RAJOURI
नौशेरा। मर्चुला निवासी रवि कुमार पुत्र मोहन लाल ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। उन्होंने रुपये और दस्तावेज से भरा पर्स उसके मालिक लौटाया है। उनके इस कार्य से आसपास के लोग काफी खुश हैं और उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।
सरकारी डिग्री कॉलेज नौशेरा में गेटकीपर की नौकरी करने वाले रविवार को घर जाते हुए ठंडा पानी क्षेत्र में सड़क पर एक पर्स मिला। उन्होंने उसे उठा कर अपने पास रखा। चेक करने पर उसे 3000 रुपये, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि दस्तावेज रखे थे। रवि कुमार ने आधार कार्ड के पते पर उसके मालिक मोहम्मद गुलाम अली हक को अपने पास बुलाया और कॉलेज के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार की देखरेख में पर्स सौंप दिया। रवि कुमार को इस कार्य पर शाबाशी दी गई।