राजोरी। गुरु रविदास जयंती शनिवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। जयंती के मौके पर शहर और अन्य इलाकों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्री गुरु रविदास सभा की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर समाज में छूआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों को खत्म कर एक सभ्य समाज का निर्माण किए जाने का संकल्प लिया गया। जवाहर नगर स्थित श्री रविदास मंदिर में सुबह पूजा-अर्चना एवं यज्ञ का आयोजन किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। शाम को जागरण आयोजित किया गया । इसमें संत रविदास के जीवन से जुड़ी लीलाओं का वर्णन किया गया। लोगों से गुरु रविदास के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। संवाद