नौशेरा। ऐतिहासिक गड़ी माता मंदिर में रविवार को भजन सत्संग किया गया। माता के नाम की भेंट सुन कर भक्त निहाल हुए। सत्संग के बाद कन्या पूजन कर भंडारा लगाया गया। गड़ी माता मंदिर के पुजारी गिरधर शर्मा ने बताया कि गड़ी माता की भक्तों पर अपार कृपा है। सच्चे मन से की गई हर मनोकामना पूरी होती है। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु मां के द्वार पहुंचते हैं। संवाद