ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम
राजोरी। स्कूली विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को उजागर करने और केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद हुए विकास को उजागर करने के मकसद से ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता राजोरी के धनोर स्थित सेना के आर्मी गुडविल पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में स्कूल के कुल 25 छात्रों ने भाग लिया था। इसमें छात्रों द्वारा राज्य में विकास का प्रदर्शन किया गया। स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों ने कैनवास पर केसरिया, सफेद और हरे रंग का उपयोग कर नया कश्मीर, हमारा कश्मीर का संदेश दिया। इस दौरान सेना ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।