फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्लर चौक का नाम शहीद डीएसपी घनश्याम खजूरिया चौक रखा

विज्ञापन
शहीदों की याद मे कल्लर चौक का नाम बदलकर शहीद डीएसपी घनशयाम खजुरिया चौक रखा गया
विज्ञापन
राजोरी। शहीदों को श्रद्धांजलि देने और उनके बलिदान को याद करने के प्रयास को जारी रखते हुए शनिवार को राजोरी में पुलिस ने शहीदों के नाम पर कई चौकियां और सड़कों के नाम रखे। दरहाल में वाद-विवाद आयोजित भी आयोजित हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कल्लर चौक पर शहीद डीवाईएसपी घनश्याम खजूरिया की स्मृति में बने स्मारक का जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण किया गया है, जिसके बाद वहां श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया, जिसमें एसएसपी चंदन कोहली, लियाकत अली, एसआई आशीष चौधरी, बीडीसी के चेयरमैन डोंगी, पीआरआई, नागरिक समाज के सदस्य और शहीद अधिकारी के परिवार के सदस्य उपस्थित थे। सभी प्रतिभागियों ने शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की जिन्होंने अपने जीवन को कर्तव्य के लिए बलिदान दिया।
एसएसपी ने कहा कि शहीद डीवाईएसपी घनश्याम खजूरिया को एक बहादुर पुलिस वाले के रूप में गिना जाता है। जिन्होंने काउंटर इमरजेंसी फ्रंट पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और हमेशा याद रखे जाएंगे। जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुख्य चौक कल्लर का नाम शहीद के नाम पर घनश्याम चौक रखा गया। वही दरहाल में शेर-ए-कश्मीर हायर सेकेंडरी स्कूल में पुलिस शहीद विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, पीआरआई, तहसीलदार दरहाल, एसडीपीओ थन्नामंडी, एसएचओ दरहाल और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें सभी वक्ताओं ने पुलिस शहीदों द्वारा किए गए बलिदानों के बारे में विचार प्रकट किए।
विज्ञापन

इसके बाद हेड कांस्टेबल मोहम्मद फरीद के नाम पर उजान डंदकोट रोड का नाम रखा गया। इसी तरह मंजाकोट में हयातपोरा में मुख्य सड़क चौक का नाम एसपीओ शाहबाज़ अहमद के नाम पर रखा गया और शाहबाज़ चौक नाम पर रखा गया, जबकि काकोरा से थिल तक की लिंक रोड का नाम हेड कांस्टेबल अब्दुल राशिद के नाम पर रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें